अब Amway member बनें

क्या आप Amway से जुड़कर घर बैठे पैसे कमाना चाहते हैं , क्या आप Amway product बेचकर Business करना चाहते हैं , तो जानने के लिए Join Now पर क्लिक करें|

  • About Amway

    Amway के Product प्रोटीन और विटामिन के लिए दुनियाँ के सबसे बेहतर उत्पाद हैं, जो विश्व स्तरीय प्रयोगशालाओ में सफल होने के बाद आपके लिए सौंदर्य,विटामिन,होम केयर,पर्सनल केयर उत्पाद उपलब्ध करते हैं.

  • Join Amway

    अगर आप जानना चाहते हैं की Amway कैसे join करें और Amway से पैसे कैसे कमायें तो आप हमें बताकर फ्री में Amway join कर सकते हैं, और पैसे कम सकते हैं|

  • About Us

    Amway Hindi पर आपको Amway product की जानकारी हिंदी में दी जाती है, साथ ही यहाँ आपको amway से business करना भी सिखाया जाता है, आप हमरे साथ जुड़कर घर बैठे पैसे कमाना शुरू कर सकते हैं|

  • Download Amway Product Pdf

    क्या आपको Amway product price list hindi में चाहिए, जिससे आप Amway के सभी product की जानकारी हिंदी में Download करके देख सकें.

    अधिक जानकारी के लिए पढ़ें

    Wednesday, November 13, 2019

    एमवे बिज़नेस प्लान हिंदी | Amway Business Plan In Hindi | 2019 Plan

    एमवे बिज़नेस प्लान हिंदी Amway Business Plan In Hindi: Amway दुनिया के सबसे बेहतरीन उत्पादों में एक मना जाता है, amway अब एक या दो देशों में नहीं बल्कि लगभग 80 देशों में 450 से भी अधिक product के द्वारा हमें विश्व के बेहतरीन उत्पाद दे रहा है| सन 1998 में यह कंपनी भारत आई थी और तब केवल 6 product के साथ अपना व्यापार कर रही थी, देश के कुछ जाने माने लोगों ने इस पर विश्वास करे इसे डरते हुए join किया था| आज वही लोग amway से घर बैठे अरबों रुपये कमा रहे हैं|

    इसके बाद भी जिन्हेंने join किया वो लोग भी amway se ghar baithe paise कमा रहे हैं, वो भी आज कई करोड़ों में पैसे कमा रहे हैं| आज वो दिन आ गया है इसे join करने वालों की लाइन लगी रहती है| घर पर काम करने वाली महियाये, बेरोजगार, और तो और स्टूडेंट join करके कम मेहनत से ही हजारों रुपये कमा रहे हैं|

    जहाँ 3 साल पहले इसे join करने के पैसे देने होते थे वही आज amway join करने का एक पैसा भी नहीं देना पड़ता है| आप केवल एक product खरीदकर अपना बिज़नेस start कर सकते हैं| लेकिन बात आती है की मैं इसे join भी कर लूं लेकिन amway से बिज़नेस करने में कितना प्रतिशत मुनाफा (amway kitna commision deta hai) मिलता है| Amway se business karne par kitna persent kis level par milta hai, ya yun kahen ki amway business plan kya hai.


    Amway business plan in hindi 2019

    मैंने amwayhindi.com को केवल इसी लिए बनाया है की जिससे अपने देश में जो व्यक्ति कुछ नहीं कर रहा है या जो महिलाएं और बेटिया घर में खाली बैठी रहती हैं वो कुछ कमाई करके इसकी शुरुआत कर सकती हैं| आपको amway से बिज़नेस कैसे करना है यह मैं आपको सिखाऊंगा | आपको amway कैसे join करना है इसकी पूरी जानकारी मैं पहले भी बता चुका हूँ| इसको पढने के लिए आप नीचे लिंक पर देखे|




    Amway join करने में आपका एक पैसा भी नहीं लगता है , इसे join करने से पहले आप amway business plan को भी अच्छी तरह से समझ लें क्योकि आप अब बिज़नेस करने जा रहे हैं | तो चलिए आज के इस article में मैं आपको समझाऊंगा की amway से बिज़नेस करके घर बैठे पैसे कैसे कमाए जाते हैं|


    Amway बिज़नेस प्लान (Amway Business plan In Hindi):


    कोई भी बिज़नेस करने से पहले उसका प्लान बनाना बहुत ज़रूरी होता है, यहाँ पर बात है की amway आपको किस तरह से कितना commission देता है| तो सबसे पहले आपको ये बता दे की जब आप कोई भी साधारण प्रोडक्ट (Non-amway product) खरीदते हैं तो किसे इसका कमीशन मिलता है|


    फैक्ट्री > रीजनल डिस्ट्रीब्यूटर > डिस्ट्रिक्ट डिस्ट्रीब्यूटर >  स्टॉकिस्ट या थोक व्यापारी > रिटेलर > ग्राहक 

    यह सबसे छोटी सीढ़ी है, किसी किसी कंपनी में इससे भी अधिक लोग होते हैं जो हर स्टेप में कमीशन लेते हैं और आखिर में वह उत्पाद आपके पास आता है|

    मेरे एक मित्र दवाइयों के डिस्ट्रीब्यूटर हैं जिनके पास बहुत सी कंपनियां दवाईयां भेजतीं हैं जिनमे से 60% दवाओ की कीमत एक्चुअल प्राइस से कई गुना ज्यादा होती है| जैसे उनके पास एक खांसी की दवा का उनके बिल में 8 रुपये दर आता है और जिसे वो आगे 15 से 20 रुपये में बेच देते हैं जबकि प्रोडक्ट की MRP 70 के आस पास होती है, मैं कंपनी और मित्र की गोपनीयता को बनाये रखना चाहता हूँ इसलिए मैं नाम नहीं बता सकता|

    अब आप सोचिये 8 रुपये में आने वाला प्रोडक्ट हमें 70 में मिलता है या यूँ कहें लगभग 10 गुना मुनाफा| जबकि amway में ऐसा नहीं है , amway के प्रोडक्ट खरीदने पर उसके पीछे केवल और केवल ABO ही होता है उसे हर स्तर तक प्रोडक्ट जमा करने और बेचने का अधिकार होता है|

    Amway > ABO > ग्राहक

    अब आप यहाँ पर दो निष्कर्ष निकाल सकते हैं की अगर कोई प्रोडक्ट 8 रुपये में फैक्ट्री से निकला जिसमे की ट्रांसपोर्ट का खर्चा और टैक्स जुड़ा है तो वह कितने की तैयार हो रही है, और इतने कम पैसे में तैयार होने वाला उत्पाद किस गुणवक्ता का होगा| जबकि amway ABO को एक फिक्स कमीशन देता है, जो की 8% प्रतिशत है| आगे जो भी इनकम होती है वो आपसे जुड़े हुए दूसरे ABO के परफॉर्म करने पर होता है| चलिए अब amway से मिलने वाली कमीशन की बात करते हैं|

    Amway ABO की परफॉरमेंस PV और GPV पर निर्भर करते है| अब आप सोच रहे होंगे की यह PV और GPV क्या होता है, इसकी थोड़ी जानकारी मैं आपको अभी दिये देता हूँ विस्तार से आपको आगे बता दूंगा|

    PV (Product Value): 

    Product value का मतलब है की एक प्रोडक्ट जिसकी कुछ MRP है वह कितनी value रखता है| amway के बिज़नेस प्लान के हिसाब से मौजूदा समय में 96 रुपये में 1PV मिलता है| अगर किसी प्रोडक्ट की प्राइस 960 रुपये है तो आपको 10 PV मिलेंगे| इन प्रोडक्ट वैल्यू के हिसाब से ही amway ने अपना कमीशन लेवल set कर रखा है, बेहतर से समझने के लिए नीचे दिए चार्ट को समझें|

    Amway New Commission Levels:

    1 सितम्बर 2019 से Amway ने अपने कस्टमर्स को और अधिक कमाने के लिए अपने commission लेवल में सुधार किया है| नीचे आपके लिए कुछ commission लेवल की एक टेबल बनी दिखाई देगी|

    commission PV
    3% 200
    6% 600
    9% 1200
    12% 2400
    15% 4000
    18% 7000
    21% 10000

    यह चार्ट महीने और पूरे वर्ष इकट्ठे होने वाले PV पर आधारित कमीशन को दर्शाता है| GPV को group product value कहा जाता है| इसका मतलब है की आपसे जुड़े हुए ABO जितने pv कमाते हैं उसका differential commission भी जोड़ा जाता है, इसे आप नीचे एक उदहारण से समझेंगे|

    BV (Business Volume):


    जिस तरह से PV होता है ठीक उसी तरह BV होता है BV को बिज़नस वॉल्यूम कहा जाता है आप कितना commission कमाएंगे यह BV पर ही निर्भर करता है| amway के आज के नियम के हिसाब से 1Bv 80 रुपये (पहले 76 था GST के आने के बाद 80 कर दिया गया जिससे ABO को घाटा न हो) के बराबर है| चलिए अब यह देखते हैं की हम हर महीने की कमीशन कैसे कैलकुलेट करेंगे|

    Calculate ABO Commission :


    अगर आप एक ABO (Amway Business Owner) हैं तो आपको कई तरह से कमीशन कमाने का मौका मिलता है, अगर आप ABO हैं और कोई प्रोडक्ट खरीदते हैं तो आपको सबसे पहले होलसेल कमीशन दिया जाता है जो की मौजूदा समय में 8% है, यानि की एमआरपी पर आपको पहले ही 4-8 % कम रेट पर प्रोडक्ट मिलेगा (GST के आ जाने पर 4-7% कर दिया गया है जो कि पहले 8% था) तो कमीशन जोड़ने के लिए हम इसे 5% Average मान कर चलेंगे, क्यों कि इसके अलावा फिर आप ऊपर दिए गए चार्ट के हिसाब से जितने PV कमाते हैं तो उसका कमीशन अगले महीने की 15 तारीख को आपके बैंक के खाते में amway द्वारा भेजा जाता है| चलिए एक उदहारण से हूँ इसे समझते हैं|

    GST आने के बाद से एमवे ने अपने बिज़नस मॉडल में कुछ बदलाव किये हैं| जिसमे एक कैश बैक (Cash Back) को और जोड़ा गया है| जो ABO महीने में 100 PV या उससे अधिक के प्रोडक्ट खुद खरीदेंगे उन्हें 7% का Cash बैक दिया जायेगा| ऐसा इस लिए किया गया है क्यों कि GST आने के बाद Distributor commission में कमी की गयी है, जिससे ABO को कोई भी घाटा न हो सके| तो इस तरह से देखा जाये तो GST आने के बाद से ABO को फायदा ही हुआ है|

    मान लीजिये इस महीने आपने 100 PV के प्रोडक्ट खरीदकर खुद इस्तेमाल किये या बेचे हैं तो आपको कितना फायदा होता है इसे जोड़ते हैं-
    ऊपर दिए गए चार्ट के हिसाब से आप 6% लेवल पर हैं तो आपको अगले महीने की 15 तारीख को आपके बैंक के खाते में भेजे जाते हैं | जब आप इन products को खरीदते हैं तब आपको होलसेल डिस्काउंट पहले ही मिल जाता है जो की 8% रहता है|

    होलसेल डिस्काउंट 5% ( 100 pv X 80 X 5%) = 400 Rs
    कैशबैक डिस्काउंट  7% (100 pv X 80 X 7%) = 560 Rs
    मंथली कमीशन 6% ( 100 pv X 80 X 6%)     = 456 Rs
                                                 टोटल कमीशन  = 1416 Rs


    यह तो आपकी वह कमीशन हुई जिसमे आप मेहनत करेंगे, लेकिन मैं आपको यह बता दूं कि एमवे आपको एक तरह से और कमाने का मौका देता है|

    Differential Commission (डिफरेंशियल कमीशन)

    जब आप किसी भी अन्य व्यक्ति को एमवे के साथ जोड़ते हैं या यूँ कहा जाये कि जब कोई व्यक्ति amway का मेम्बर आपके ABO नंबर से बने तो वह आपसे जुड़ जाता है और जब भी वह कोई खरीदारी करता है तो उसका भी कमीशन आपको दिया जाता है, ऐसी कमीशन को डिफरेंशियल कमीशन कहा जाता है| अब यहाँ से डिफरेंशियल कमीशन भी जुड़ जाती है|

    चलिए मानते हैं की आपने पांच मेम्बर को एमवे के साथ जोड़ा है, और आपके मित्रों ने भी 100 pv के प्रोडक्ट खरीदकर या तो बेचे है या खुद इस्तेमाल किये है| अब आपके 100 pv हुए और आपके Gpv हुए 600. 600 pv कमाने पर आप 9% लेवल पर हुए, डिफरेंशियल कमीशन को निकलने के लिए आप अपने Gpv लेवल और खुद के लेवल से घटा देंगे तो यह आपको डिफरेंशियल कमीशन बता देगा|

    तो चलिए अब देखते हैं कि आपका कितना कमीशन हुआ |

    होलसेल डिस्काउंट  8% ( 100 pv X 80 X 5%) = 400 Rs
    कैशबैक डिस्काउंट  7% (100 pv X 80 X 7%) = 560 Rs
    मंथली कमीशन  9% ( 100 pv X 80 X 9%)     = 720 Rs
    डिफरेंशियल कमीशन (9-6) 3% ( 500 pv X 80 X 3%) = 1200 Rs
                                                             टोटल कमीशन  = 2880 Rs 


    डिफरेंशियल कमीशन (Differential Commission) जो अभी आपने ऊपर निकला है वह केवल एक Leg का है अगर आपके नीचे तीन leg हैं तो आपको यही डिफरेंशियल कमीशन तीनो Legs से मिलेगी|


    इसी तरह से आप जितने भी ABO बनायेंगे आपको भी उतना ही अधिक फायदा होगा| इसी मंथली परफॉरमेंस के आधार पर ही एमवे आपको सिल्वर, गोल्ड, प्लैटिनम, एमरोल्ड और डायमंड मेम्बर घोषित करती है| आप इन्हें कैसे हासिल कर सकते हैं इसकी जानकारी आपको दी जाएगी|

    Amway Business Plan in hindi 2019 से जुडी हुई हर जानकारी आपको यहाँ मिलती रहेगी, यदि आपको इसे समझने में कोई भी दिक्कत आती है तो आप कमेंट, amwayhindi@gmail.com के माध्यम से या +91-8448813864 पर WhatsApp करके हमसे प्रश्न पूँछ सकते हैं|

    अगर आप Amway join करने के बारे में सोच रहे हैं तो आप इसकी जानकारी हमें देकर Amway के certified Distributor बन सकते हैं, और खुद product आर्डर देकर फायदा कमा सकते हैं| यही आप अभी join नहीं करना चाहते हैं तो आप हमें प्रोडक्ट के आर्डर दे सकते हैं, आपको Amway के द्वारा उस प्रोडक्ट को भेजा जायेगा|

    Tuesday, January 30, 2018

    एमवे एप्सा 80 | Amway Apsa 80 Pdf Brochure in Hindi | Benefits | Demo | Use

    Apsa 80 Pdf Brochure in Hindi: भारत किसानों का देश कहा जाता है, और हर एक देश का अन्नदाता किसान ही होता है जो मेहनत करके फसल करता है और हमारे लिए अनाज , फल, और सब्जियां उगाता है। लेकिन रासायनिक खाद और कीटनाशकों के बढ़ते प्रयोग से खेतों की उत्पादन क्षमता तो कम हो ही रही है साथ ही हमें ज़हरीली फसलें मिल रहीं हैं। किसान की मजबूरी होती है कि वह खाद और कीटनाशकों का प्रयोग करे। क्या कोई ऐसा तरीका है कि जिससे खेतों में काम कीटनाशक और रासायनिक खाद का प्रयोग करना पड़े और परिणाम पहले से बेहतर मिलें। मेरा जवाब है हाँ, एमवे Apsa 80 के नाम से एक एग्रीकल्चर प्रोडक्ट बनाता है जिसकी मदद से आप अपनी फसल की गुणवक्ता को बढ़ाएंगे साथ ही आपके खेतों में धीरे धीरे खाद और कीटनाशकों का प्रयोग कम होता चला जायेगा। तो चलिए जानते हैं Amway Apsa 80 information in hindi. आज हम जानेंगे-


    • Amway Apsa 80 क्या है (What is Apsa 80 in hindi)
    • Amway Apsa 80 के फायदे लाभ (Benefits of Apsa 80 in hindi)
    • Apsa 80 का प्रयोग कैसे करें (How to use Amway Apsa 80 in hindi)
    • Amway Apsa 80 Pdf Brochure in Hindi
    • Apsa 80 demo in hindi


    Amway Apsa 80 क्या है (What is Apsa 80 in hindi):


    Amway Apsa 80 Adjuvant एक ऐसा तरल पदार्थ है जिसे कि एमवे ने किसानों के लिए बनाया है। इसका प्रयोग घर के बगीचे और गमलों के लिए भी किया जा सकता है। Amway Apsa 80 एक बहुत ही असरकारक लिक्विड है, जो कि पानी के तनाव को कम करता है जिससे पानी धरती में 30 cm तक भरपूर नमी पैदा कर पाता है। इसके प्रयोग करने से किसानों को अधिक मात्रा में फसल मिलती है साथ ही फसल की क्वालिटी भी अच्छी रहती है। Amway Apsa 80 के प्रयोग से किसानों को अपने खेतों में कम खाद और दवाओं का प्रयोग करना पड़ता है।

    how to use apsa 80 in hindi

    Amway Apsa 80 के फायदे लाभ (Benefits of Apsa 80 in hindi):


    एमवे एप्सा 80 के फायदों की एक झलक तो मैंने आपको ऊपर ही बता दी है लेकिन अभी आपको इसकी पूरी जानकारी देता हूँ। एमवे की Apsa 80 किसानों को बहुत अधिक फायदा देता है। इसे समझने के लिए किसान का समझदार होना बहुत ज़रूरी है क्यों कि बहुत से किसान ये सोचने लगते हैं कि मैं पहले से ही अपनी फसल पर इतना पैसा खर्च कर चुका हूँ  उसके बाद Apsa 80 का खर्चा अलग से लगेगा, तो ऐसे में मुझे एक फसल में बहुत अधयक लागत लगानी पड़ेगी। परन्तु ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। जबकि देखा जाए तो इसका विपरीत होता है।

    किसान के पास कोई भी फसल क्यों न हो एप्सा 80 के परिणाम आपको खुश कर देंगे अगर आप इसके परिणामो की जानकारी चाहते हैं तो मैं आपको Apsa 80 Pdf in hindi दे रहा हूँ, जिसमे आपको बताया गया है कि किस फसल में कितने प्रतिशत अधिक पैदावार हुई है और साथ ही फसल की गुणवक्ता भी बढ़ी है। ,अगर आप इस pdf को डाउनलोड करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए Download लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।

    1. ऐप्सा 80 से खेतों में लगने वाली दवाइयों की मात्रा कम होती जाती है।
    2. ऐप्सा 80 से खाद कम लगानी होती है।
    3. यह बीज और दवाओं की क्रियाशीलता को बढ़ाता है।
    4. कम पानी वाली जगहों पर इसके प्रयोग से अच्छी फसल होती है।
    5. यह फसल की पैदावार को बढ़ाता है।
    6. यह फसल की गुणवक्ता को बढ़ाता है।


    Apsa 80 का प्रयोग कैसे करें (How to use Amway Apsa 80 in hindi):


    ऐप्सा 80 का use कैसे करें इसकी पूरी जानकारी आपको दी जाएगी। इसका प्रयोग खरपतवार के साथ, कीटनाशकों के साथ, तरल रासायनिक खादों ले साथ, सिचाई में किया जाता है।

    कीटनाशकों की मात्रा कम करने के लिए ही तो इसका उपयोग किया जाता है इसी लिए एप्सा 80 को 15 लीटर की दवाई छिड़काव करने वाली मशीन में 5 ml डाला जाता है, और दवाई की मात्रा को 30 प्रतिशत कम करके घोल बनाएं। जैसे यदि आपको उस टंकी में 100 ml दवाई डालनी थी तो आप केवल 70 ml ही use करेंगे। ठीक इसी तरह से तरल रासायनिक खादों के साथ भी करना है।

    खरपतवार के साथ आपको एप्सा 80 की 15 ml मात्रा 15 लीटर की टंकी में मिलानी है और खरपतवार की 70 से 100 प्रतिशत मात्रा का प्रयोग करना है। 100 प्रतिशत का प्रयोग तभी करना है जब खरपतवार बहुत अधिक हो।

    सिचाई के लिए एप्सा 80 का प्रयोग कैसे करना है इसे समझिए। जब आपको लग रहा है कि आपको अपने खेतों में सिचाई करनी है तो आप 12 घंटे पहले 15 लीटर की टंकी में 12 से 15 ml एप्सा 80 को मिलाकर टंकी के द्वारा जमीन पर छिड़काव करें। अब 12 घंटे बाद खेतों में पानी दे। इसके प्रयोग से सिचाई का पानी जमीन में 30 cm गहराई तक पहुँच जाता है, यह लगभग 30 दिनों तक प्रभावशाली रहता है। अब आपको फसल पर सामान्य से 7 दिन बाद ही सिचाई करनी है। इससे आप धान जैसी फसलों में 7 दिन तक अगली सिचाई बढ़ा सकते  हैं साथ ही धान को कम पानी मे भी पैदा करके पैदावार को बढ़ाया जा सकता है।

    Amway Apsa 80 Pdf Brochure In Hindi:


    एप्सा 80 की pdf फ़ाइल में कई फसलों के बारे में दिया गया है। भारत के कई राज्यों में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी हैं अलग अलग यूनिवर्सिटी में अलग अलग फसल का परीक्षण किया गया है और उसके परिणाम किस तरह के मिले यह भी आपको उस pdf में मिल जाएगा। इसके अलावा आपको बहुत सी जानकारी मिल जाएगी। अगर आप Amway Apsa 80 pdf brochure download करना चाहते हैं तो नीचे दिए गए download लिंक से इसे डाउनलोड कर सकते हैं।


    Amway Apsa 80 Demo in Hindi:


    वैसे मैने आपको ऊपर ये बता दिया है कि एप्सा 80 को किस तरह से प्रयोग किया जाता है, इसके बाद भी अगर आपको कोई दिक्कत लगती है तो आप इस वीडियो को देख सकते हैं।





    विशेष जानकारी:

    अगर आप एक किसान हैं या नहीं तो आप एमवे के प्रोडक्ट खरीदकर खुद इस्तेमाल करें और दूसरों को भी बेच सकते हैं। इसके लिए आपको एमवे Abo बनना पड़ता है। जब आप amway Abo बन जाएंगे तब आप कमाना भी शुरू कर सकते हैं। Amway Abo को कई तरह से कमीशन देता है जिससे आप पैसा कमा सकते हैं। मैंने पहले यह बताया है कि एमवे Abo को कितनी इनकम देता है


    पढ़ें:



    तो आज के इस लेख में आपने जाना कि एमवे एप्सा 80 के फायदे, इसका प्रयोग और amway apsa 80 pdf की जानकारी। अगर आप अलनी खेतों के लिए इसका प्रयोग करना चाहते हैं तो आप हमें amwayhindi@gmail.com पर अपना address, मोबाइल नंबर भेज दें। अगर आपके मन मे कोई सवाल है तो आप +91-8448813864 पर WhatsApp करके या कमेंट के माध्यम से हमें पूंछ सकते हैं।

    Sunday, January 28, 2018

    एमवे न्यूट्रीलाइट प्रोटीन पाउडर | Amway Nutrilite Protein Powder in hindi

    Amway Nutrilite Protein Powder in hindi: जब से खेतों के बीज हाइब्रिड हो गए और उनमें रासायनिक खाद और कीटनाशकों का प्रयोग होने लगा है तब से भोजन की गुणवत्ता नहीं रह गयी। अब आप एक  सेव में उतनी मात्रा में तत्व नहीं प्राप्त कर पाएंगे जितने आपको पहले मिलते थे। इसका सबसे बड़ा कारण रासायनिक खादें और कीटनाशकों का प्रयोग है। अब यदि आप फल भी खाते हैं तो यह निश्चित नहीं कि आपको ज़रूरी तत्व मिल रहे हैं। हम खाना तो खाते हैं पर यह ध्यान नहीं देते की हमने कितनी गुणवक्ता का भोजन किया है। Protein हमारे शरीर के लिए एक बहुत ज़रूरी तत्व है, इसकी कमी हमारे शरीर को खराब करती है।

    amway protein in hindi


    इससे पहले मैंने एमवे डेली टेबलेट के बारे में आपको बताया था, और यह भी बताया कि यह टेबलेट लेना क्यों जरूरी होता जा रहा है। आज हम बात करेंगे Amway Nutrilite Protein Powder in hindi मतलब कि एमवे न्यूट्रीलाइट प्रोटीन पाउडर के बारे में में जानकारी दूंगा। आज हम Nurtilite Protein powder से जुड़ी हर जानकारी आपको देंगें और साथ ही साथ यह बताएंगे कि Nutrilite protein powder ही हमे क्यों प्रयोग करना चाहिए। क्यों विश्व मे सबसे ज्यादा Nutrilite protein powder का प्रयोग किया जाता है। तो चलिए जानते हैं प्रोटीन से जुडीं कुछ जरूरी बातें।

    • प्रोटीन की हमारे शरीर मे आवश्यकता
    • किसको प्रोटीन ज़रूर लेना चाहिए
    • प्रोटीन पाउडर के फायदे/लाभ
    • प्रोटीन पाउडर के नुकसान/साइड इफ़ेक्ट
    • एमवे प्रोटीन ही क्यों

    प्रोटीन की हमारे शरीर मे आवश्यकता:


    जैसा कि आप सभी जानते हैं कि प्रोटीन हमारे शरीर की सबसे ज़रूरी आवश्यकता है। अगर आप प्रोटीन नहीं लेते हैं तो आपके शरीर का विकास सही से नहीं हो पायेगा। सबसे ज़रूरी बात यह है कि हमारे शरीर की हर रासायनिक प्रक्रिया के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इसकी कमी से या तो आप कमजोर हो सकते हैं, या आप मोटे हो सकते हैं, या आपको डायबिटीज हो सकता है, आपके शरीर की लंबाई भी कम हो सकती है, आपको थाइरोइड की भी समस्या हो सकती है, इसके अलावा भी आपको कई ऐसी बीमारिया हो जाएंगी जिसके बारे में आप अनुमान नहीं लगा पाएंगे कि क्या यह प्रोटीन की कमी से हुआ है।

    मैं यहां आपको डिटेल में तो नहीं बता पाऊंगा कि प्रोटीन की कमी से कौन कौन सी बीमारियां हो सकतीं है लेकिन आपको एक छोटी से लिस्ट दे देता हूँ जिससे आपको कुछ अंदाज़ा लग जायेगा।

    • आपके बाल गिरना शुरू हो सकते हैं।
    • आपके सर में रूसी का हो जाना।
    • आपके नाखून पतले हो जाएंगे।
    • आपके चेहरे से चमक चली जायेगी।
    • आप मोटे हो सकते हैं।
    • आपके शरीर मे हार्मोन्स का विकास काम होगा।
    • आपकी हड्डियां कमजोर ही सकतीं हैं।
    • रोगों से लड़ने की शक्ति कम हो जाती है।
    • जल्दी खांसी बुखार आना।
    • शरीर मे ताकत की कमी महसूस होना।
    • मांसपेशियां कमज़ोर हो जाना।
    • मांस का लटक जाना।
    • चेहरे पर झुर्रियां और झाइयों का होना।
    • शरीर मे इन्सुलिन का कम बनना।
    • थाइरोइड का संतुलन बिगड़ना।

    ऊपर दी गयी लिस्ट बहुत छोटी है यह और भी बड़ी है पर यहां में प्रोटीन के बारे में नहीं बता रहा हूँ जबकि में यह बात रहा हूँ कि आप सही प्रोटीन का इस्तेमाल करें और अच्छा प्रोटीन ही खाएं अच्छे प्रोटीन में Amway nutrilite protein powder ही सबसे best protein powder है। इसे दुनिया मे सबसे ज्यादा प्रयोग किया जाता है।

    किसे प्रोटीन ज़रूर लेना चाहिए:

    हर इंसान को प्रोटीन की ज़रूरत है जैसा कि मैंने पहले भी बताया है कि हमारे शरीर को किसी भी रासायनिक क्रिया को पूरा करने के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। आपके शरीर का जितना वजन है आपको उतने ही ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। चलिये जानते हैं किसके लिए है ज़रुरी है प्रोटीन।

    बच्चों के लिए:

    छोटे बच्चों में शरीर का विकास होता है, बच्चों की लंबाई और हार्मोन के निर्माण के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है। अगर आप ये चाहते हैं कि आपके बच्चे का विकास अच्छी तरह से हो और उसका हर अंग बेहतर हो तो आपको उसे रोज़ाना प्रोटीन पाउडर देना चाहिए।

    बुजुर्गों के लिए:

    जब शरीर बुढ़ापे की तरफ जाता है तो शरीर मे मांस लटकने लगता है, खाल सिकुड़ने लगती है, मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं जिससे जल्दी थकान आ जाती है। यही बुढ़ापे के लक्षण हैं। लेकिन जब कोई व्यक्ति प्रोटीन पाउडर का इस्तेमाल करता है तो उसकी मांशपेशियां मजबूत रहती हैं और खाल सिकुड़ती नहीं है। तो कहने का मतलब है कि हर बुजुर्ग कर लिए प्रोटीन लेना बहुत ज़रूरी है।

    गर्भवती महिला के लिए:

    जैसा कि मैंने पहले भी बताया कि प्रोटीन ही शरीर की हर क्रिया में सहायक है चूंकि गर्भ में बच्चा पल रहा होता है, और हर कोई चाहता है कि बच्चे के हर अंग स्वस्थ रहें तो इसके लिए हर गर्भवती महिला के लिए प्रोटीन लेना बहुत ज़रूरी है।

    कसरत करने वाले के लिए:

    ऐसे लोग जो अपने शरीर को बलिष्ठ बनाना चाहते है तो उनके लिए सबसे ज़रूरी है प्रोटीन युक्त भोजन का लेना। प्रोटीन मांसपेशियों का निर्माण करता है और साथ ही इन्हें मजबूत करता है। लेकिन ऐसे लोगों के लिए व्हेय प्रोटीन सबसे अच्छा माना जाता है जो कि जल्दी पच जाता है और अधिक प्रोटीन देता है।

    मोटापा कम करने वाले को:

    अगर आप फिट रहना चाहते  हैं और मोटापा भी कम करना चाहते हैं तो आपको प्रोटीन युक्त भोजन शुरू करना चाहिए साथ ही कार्बोहायड्रेट कम कर देना चाहिए। इससे आप फिट हो जाएंगे, न तो मोटे लगेंगे और न ही पतले लगेंगे।

    इसी तरह अगर कोई मोटा होना चाहता है तो उसको भी प्रोटीन खाना चाहिए, साथ ही कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी लेनी चाहिए। हैं फैट अधिक न लें क्यों कि यह आपको बाद में पछतावा दिलाएगा।

    किसी भी व्यक्ति को:

    मैंने पहले भी कहा कि हर व्यक्ति को अलनी वजन के बराबर उतने ही ग्राम का प्रोटीन लेना चाहिए। जैसे आप उदाहरण के लिए समझें कोई 60 kg का व्यक्ति है तो उसे रोजाना 60 ग्राम प्रोटीन लेना जरूरी है।

    आप यह मान कर चलिये की आपको आपके खाने से लगभग 50% प्रोटीन मिल जाता होगा। तक आपको 50% प्रोटीन पाउडर की सहायता से पूरा करना चाहिए।

    प्रोटीन पाउडर के नुकसान:


    जब तक आप एक संतुलित मात्रा में प्रोटीन लेते रहेंगे टैब तक आपको कोई भी नुकसान नहीं होगा। क्यों कि आओ ध्यान रखें कि यह हमारी ज़रूरत है। हाँ लेकिन मैं आपको एक सलाह देना चाहूंगा कि
    • जब भी आप प्रोटीन शुरू करें उससे पहले आने शरीर मे मौजूद प्रोटीन की मात्रा का चेक अप ज़रूर करवा लें फिर उसके बाद ही प्रोटीन पाउडर लें।
    • यदि आपको डॉक्टर ने किसी कारण से प्रोटीन लेना मना किया है तो भी आप इसे न लें।
    • यदि आपको प्रोटीन पाउडर खान के बाद कोई शारीरिक कमी महसूस होती है तो आप इसे बंद करके डॉक्टर से सलाह मांगें।

    एमवे प्रोटीन ही क्यों:

    आखिरी में इस बात को बताना चाहूंगा कि आप एमवे का प्रोटीन ही क्यों लें। दरअसल एमवे न्यूट्रिलाइट प्रोटीन पाउडर में 100% प्रोटीन पाया जाता है। जबकि मार्किट में दूसरी कंपनी के प्रोटीन पाउडर में कई ऐसे तत्व होते हैं जो कि डिब्बे के वजन को ही बढ़ाते हैं। एमवे प्रोटीन पाउडर ही दुनिया का सबसे अच्छा प्रोटीन पाउडर है। एमवे में आपको कई तरह के प्रोटीन पाउडर मिलते हैं। आप अपनी सुविधा के हिसाब से इसका चुनाव कर सकते हैं, चलिये जानते हैं कि एमवे में कौन कौन से प्रोटीन मिलते हैं।

    1. न्यूट्रीलाइट प्रोटीन पाउडर
    2. न्यूट्रीलाइट आल प्लांट प्रोटीन पाउडर
    3. न्यूट्रीलाइट प्रोटीन विथ ग्रीन टी
    4. XS Whey प्रोटीन पाउडर

    आपको चार तरह का प्रोटीन मिलता है जो कि 200 ग्राम, 500 ग्राम, और 1 किलोग्राम की पैकिंग में दिया जाता है।

    Note: प्रोटीन पाउडर को हमेशा प्रोटीन शेकर से मिलाकर ही पीना चाहिए, इसे आप मार्केट में लगभग 100 रूपये में खरीद सकते हैं।

    अगर आपको इनमे से किसी भी तरह का प्रोटीन लेना है तो आप amwayhindi@gmail.com पर ईमेल करके या +91-8448813864 पर WhatsApp से इसकी जानकारी ले सकते हैं।

    पढ़ें:

    Amway बिज़नेस प्लान क्या है
    एमवे प्रोडक्ट लिस्ट देखें
    घरेलू महिलाएं कैसे कमाए घर बैठे
    आपके खर्चे आपकी इनकम कैसे बन जायेंगे


    तो आज आपने जाना Amway Nutrilite Protein Powder in hindi  के बारे में । अगर आप एमवे जॉइन करके प्रोडक्ट खरीदते हैं तो आपको 10% से 12 % की छूट मिल जाती है और साथ ही आप एमवे के प्रोडक्ट खुद भी बेच सकते हैं और घर बैठे पैसे भी कमा सकते हैं, यदि आप amway business plan के बारे में जानना चाहते हैं तो आप इसके बारे में website पर पढ़ें।

    Monday, January 8, 2018

    Amway Member कैसे बनें | How To Join Amway In Hindi | Become An Amway ABO

    क्या आप Amway का एक member बनना चाहते हैं, क्या आप भी दूसरे member की तरह घर पर बैठे लाखों कमाना चाहते हैं, क्या आप amway product बेचकर पैसे कमाना चाहते हैं, ऐसे ही सवाल यदि आपके मन में उठ रहे हैं तो आपको कहीं और जाने की ज़रुरत नहीं है, क्यों कि अब आपके सामने है India की एक ऐसी website जो आपको Amway की पूरी जानकारी हिंदी में देती है, और आपको सरल भाषा के साथ पूरी तरह से मार्गदर्शन करती है| Amway Hindi का उद्देश्य ही यही है और संकल्प भी यही है, तो आइये और हमारे साथ मिलकर amway के member बने और घर बैठे व्यापार करें|

    amway member kaise bane

    भारत में amway सालों से व्यापार कर रही है और लाखों लोगों ने इसकी मेम्बरशिप join की है| आज से 2 साल पहले amway join करने के लिए 5000 रुपये से लेकर 10,000 रुपये तक देने होते थे और इतने ही रुपये के product दिए जाते थे| लेकिन आज के समय में amway join करने के लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ती है, आप कुछ ही दिनों में व्यापार चालू कर सकते हैं|

    आप व्यापार कैसे करेंगे इसकी भी जानकारी आपको यहाँ दी जाएगी, amway business model hindi में आपको यहाँ बताया जायेगा| अब बात है की आप amway join कैसे करेंगे और amway मेम्बर कैसे बनेंगे| तो आज इस article के माध्यम से amway join करने के बारे में जानते हैं|

    Amway क्यों join करें:

    आपको amway क्यों join करना चाहिए इसके कई कारण हो सकते हैं, लेकिन मैं यहाँ पर कुछ points पर विचार करके आपको समझाता हूँ|

    1. अगर आप amway के product किसी दूसरे से लेते हैं तो आपको amway आज ही join कर लेना चाहिए, amway join करने वालों को ABO कहा जाता है, और हर ABO को कुछ प्रतिशत की छूट दी जाती है, और मंथली टारगेट पाने पर अलग से भी छूट दी जाती है|
    2. अगर आप कोई कम खर्च में व्यापार चालू करना चाहते हैं, और घर पर ही रहकर काम काना चाहते हैं तो amway ABO बनकर आप लाखों कम सकते हैं| यहाँ पर आपको पूरी जानकारी दी जाएगी|
    3. अगर आप स्टूडेंट या घरेलू महिला है तो आप अपना काम करने के साथ साथ यह business आराम से कर सकते हैं|
    4. यह ऐसा business है जिसके लिए आपको कोई शॉप या ऑफिस खोलने की ज़रुरत नहीं| लेकिन अगर आप अपना ऑफिस बाना चाहते हैं तो बना सकते हैं, लेकिन कोई ज़रूरी नहीं|
    5. यह कम कीमत में शुरू काटने वाला एक आसान सा business है, और यहाँ पैसा कमाने की कोई लिमिट नहीं होती| आप जितना सेल करेंगे उतना ही प्रॉफिट पाएंगे|


    How To Join Amway In Hindi (Amway कैसे join करें):

    जैसा की आपने जाना की एक समय था तब amway join करने के लिए बहुत समय लगता था और साथ ही पैसे भी देने पड़ते थे , आज एक सरल माध्यम से आप amway join कर सकते हैं| Amway  ABO बनने के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट देने होंगे|

    • आधार कार्ड ( Aadhar Card) की स्कैन कॉपी
    • पैन कार्ड (PAN Card) की स्कैन कॉपी
    • आपके बैंक खाते की पासबुक की स्कैन कॉपी
    • आपका मोबाइल नंबर और ईमेल id


    1. ध्यान रहे आपको स्कैन करके ही भेजना है, इन डॉक्यूमेंट को amway के main ऑफिस में भेजना होता है, अगर साफ़ डॉक्यूमेंट नहीं होते हैं तो आपकी रिक्वेस्ट को कैंसिल कर दिया जाता है|

    Document कैसे भेजे:

    Document भेजने के लिए सबसे पहले आप सभी की स्कैन कॉपी तैयार रखे , अब आपको amwayhindi@gmail.com पर ईमेल करना है साथ में इन सभी डॉक्यूमेंट को भेजना है| जिस दिन आप सारे डॉक्यूमेंट भेजेंगे उसके 5 दिन के अन्दर आपको join कर लिया जायेगा , फिर आपको एक Login id और password दे दिया जायेगा|

    जब आपको Login id और password मिल जायेगा तब आप इन्टरनेट के माध्यम से product आर्डर कर सकते हैं| आपको MRP से 6 % कम रेट में कोई भी product मिल जायेगा और अगले महीने की 7 तारीख को 7% कैशबैक आपके खाते में भेज दिया जायेगा इसके अलावा मंथली टारगेट पाने पर अलग से पैसे दिए जाते हैं|


    Amway join करने के बाद आप business कैसे करेंगे इसके लिए आपको business प्लान दिया जायेगा, जिसके माध्यम से आप पैसे कमाना शुरू करेंगे| अगर आप किसी मेम्बर को अपने माध्यम से जोड़ना चाहते हैं तो इसकी जानकारी +91-8448813864 पर WhatsApp के जरिये से या amwayhindi@gmail.com पर दे सकते हैं|

    Friday, December 22, 2017

    Amway Product Price List In Hindi | Amway Products In India

    Amway के प्रोडक्ट्स के बारे में आपने सुना ही होगा, और साथ ही ये भी जानते होंगे की amway के सभी उत्पाद बहुत ही सटीकता से बनाये जाते हैं, और जिन्हें केवल आर्गेनिक तरीके से बनाया जाता है| ऐसा करने के लिए amway के पास 6000 एकड़ के फार्म हैं जहाँ बिना उर्वरक यानि की बिना खाद और दवाई डालकर पौधे और पेड़ लगाये जाते हैं और इनसे पैदा होने वाले फलों को एक प्रोसेस से इनके पोषक तत्तों को बाहर निकाल कर आपके लिए दुनिया की सबसे अच्छी दवाइयाँ बनायीं जाती हैं|

    Amway के product अब भारत में भी मिलने लगे हैं, और जिन्हें बड़ी मात्रा में प्रयोग किया जा रहा है, जो Amway product use करते हैं वही इसकी गुणवक्ता के बारे में आपको अच्छी तरह से बता पाएंगे| और जब आप इसको खुद प्रयोग में लायेंगे तब आप समझ जायेंगे कि आपने दूसरे product use करके केवल पैसे ही बर्वाद किये हैं|

    amway product list in hindi


    अगर आप भी दूसरों की तरह Amway product का प्रयोग करना चाहते हैं तो आप मुझे order दे सकते हैं या आप amway ABO ( Amway member) बनकर खुद product बेचें और साथ में प्रयोग करें| Amway आपको घर बैठे पैसे कमाने का मौका देता है, अगर आप इसकी जानकारी चाहते हैं तो एप्प हमसे contact कर सकते हैं|

    Amway Product Price List Pdf In Hindi


    Amway आपके लिए बहुत सरे product लेकर आता है जिसमे Health, Beauty और home product लेकर आये हैं| इन सभी प्रोडक्ट की जानकारी आपको एक pdf फाइल में मिल सकती है| amway product list hindi और English दोनों में आप डाउनलोड कर सकते हैं|

    Download Product list pdf In hindi:


    Download Product list pdf In English:



    Amway Product Price List Android App:


    जैसा की हम एमवे ABO जानते हैं कि जब भी हमें कोई product सेल करना होता है तो हमें इसके लिए प्राइस list को देखना होता है, और इसके लिए हम सभी प्राइस list के लिए पीडीऍफ़ फाइल का सहारा लेते आ रहे हैं| लेकिन जैसा कि मैंने एक दिन में Survey करके रिजल्ट निकाला तो सभी ने Amway Product price List Android App माँगा है|

    तो मैं आपको यह खुशखबरी दे देता हूँ कि एप्प को बना लिया गया है और आप सभी के लिए अभी इस website पर ही उपलब्ध कराया जा रहा है| लेकिन मेरी सभी से केवल यही गुज़ारिश है की अगर आप इस App को use करें तो इसके अनुभव और सुझाव हमें अवश्य दें, जिससे हम इसे और भी बेहतर बना सकें|

    अभी इस App को केवल website पर ही दिया जा रहा है, कुछ दिनों के बाद इसे आप Google Play Store पर देखेंगे| इसे Download करने के लिए आप नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें, आपको google drive में इसकी apk file मिल जाएगी|

    Download



    Amway product booklet ( Amway All Product Handbook pdf In hindi and english) आपके सामने आ चुकी है अगर आपको download करने में कोई दिक्कत आती है तो आप कमेंट करके हमें बताएं|


    Tags: Amway all product handbook pdf, Amway product catalogue pdf, Amway Product price list in Rupee, Amway Product In Indian Price.

    Thursday, December 21, 2017

    एमवे डेली के फायदे | Amway Daily Tablet Benefits In Hindi

    धरती पर रहने वाला हर प्राणी भोजन कर रहा है, कोई सर्वोत्तम भोजन पा रहा है तो कोई उत्तम, कोई अच्छा, कोई इतना भोजन कर रहे हैं जिससे उनका पेट भर रहा है। कोई जीभ के स्वाद के लिए खा रहा है, तो कोई केवल इतना कह रहा है कि सेहत बनी रहे। खाने को लेकर हम ये ध्यान नहीं देते की जो हम खाने जा रहे हैं उससे हमारे शरीर को क्या प्राप्त होगा, हम बस इतना ध्यान देते हैं कि हमारा पेट भर गया है या नहीं।

    amway daily benefits in hindi


    जबकि हमारा लक्ष्य पेट भरना नहीं बल्कि एक लाभदायक भोजन लेकर शरीर की हर आवश्यकता की पूर्ति करना है। आपने एक कथन सुना होगा "कम खाएं पर अच्छा खाएं"। इसका अर्थ है कि हमे यह नहीं देखना है कि हमारा पेट पूरा भरा है या नहीं बल्कि यह देखना है कि हमने अपने शरीर की हर आवश्यकता को पूरा किया।

    जब आप हर तत्व को लेंगे तो आपके शरीर मे हर प्रकार के रोगों से लड़ने की क्षमता होगी साथ ही आपके शरीर के सभी अंग स्वस्थ रहेंगे, और जब अंग स्वस्थ होंगे तो आप भी स्वस्थ होंगें।

    लेकिन इस भाग दौड़ की ज़िंदगी मे अच्छा भोजन कहाँ है, ऊपर से मार्किट में मिलावट का सामान, सब्जियों में दवाओं, कीटनाशकों का छिड़काव उन्हें और ज़हरीला बना रहा है। वातावरण में जहरीली गैसे, प्रदूषण, ई। सब के कारण हमें न तो शांति मिलती है और न ही अच्छा भोजन।

    तो इसी लिए में आज आपके लिए एक ऐसी जानकारी लेकर आया हूँ जिसमे आपको सारी समस्याओं का निदान मिल जाएगा। Amway Daily Tablet के बारे में शायद आपने सुना हो। Amway Daily Tablet के बारे में यदि आपने नहीं भी सुना है तो आपको आज मैं Amway Daily Tablet की जानकारी हिंदी में दूंगा।

    Amway Daily Tablet Benefits In Hindi:


    न्यूट्रिलाइट डेली एक मल्टीविटामिन और मल्टीिमिनल टैबलेट है जो 13 आवश्यक विटामिन और 11 खनिजों के साथ विशेष रूप से तैयार किए गए एसरोला चेरी, अजमोद, पालक, वॉटरक्रेस, अल्फाल्फा और गाजर जैसे विशेष तत्व प्रदान करता है। चलिए जानते हैं की यदि आप amway daily की 1 tablet लेते हैं तो आपको दिन भर में कौन सा तत्व कितना मिलता है|

    amway डेली खाने के क्या फायदे हैं

    Amway Daily Tablet Information In Hindi:


    जैसा कि आपने ऊपर देखा कि हम हर भरशक प्रयाश कर लें लेकिन हमें ऐसा भोजन नहीं मिल पायेगा जिससे कि हमारे शरीर को हर तत्व मिल सके। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए Amway Nutrilite daily tablet को बनाया गया है। इसमें हर वो तत्व है जो हमारे शरीर को रोज़ाना चाहिए।

    Amway की daily टेबलेट को amway के आर्गेनिक फार्म में तैयार किया जाता है, जंहा पर किसी भी रासायनिक खाद और कीटनाशक का प्रयोग नहीं किया जाता है। इसलिए यह डेली टेबलेट हमारे लिए 100 प्रतिशत शुद्ध है।

    Daily vs Other Multivitamin:

    आप शायद ये सोच रहे होंगे कि Amway daily tablet लेने का क्या फायदा, बाजार में दूसरी मल्टीविटामिन मिल रहीं हैं, तो मैं आपको बता दूं कि बाजार मे मिलने वाली विटामिन केमिकल विटामिन है जोकि शरीर को पूरी तरह से नही मिल पाते और हमें पूरा फायदा नहीं देते हैं।

    जबकि Amway Daily tablet की विटामिन और मिनिरल्स नेचुरल फलों या सब्जियों से लिये गए है जो कि हमारे शरीर मे 100 प्रतिशत घुल जाते हैं और हमें पूरा फायदा पहुचाते हैं

    Amway Daily Tablet कैसे लें:


    एमवे डेली टेबलेट को कैसे लेना है इसका भी तरीका और मात्रा है। जब आप सुबह नाश्ता करते है तब उसके 5 मिनट के बाद आपको एमवे डेली टेबलेट की एक टेबलेट लेनी है। आप यह कभी न सोचें कि ज्यादा फायदा लेने के लिए इसकी 2 टेबलेट ले ली जाएं क्यों कि विटामिन और मिनिरल्स लेने की एकं निश्चित मात्रा होती है।

    अगर आपके शरीर मे यही विटामिन कम होते हैं तो भी समस्या और यदि ज्यादा होते हैं तो भी समस्या। इसलिए आपको केवल पूरे दिन में एमवे डेली की एक ही टैबलेट लेनी है।

    क्यों लें Amway Daily:

    अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, और बीमारियों के चंगुल से बचना चाहते हैं तो आपको यह टेबलेट ज़रूर लेनी चाहिए। Amway daily टेबलेट आपको कई बीमारियों में फायदा करता है।

    • डायबिटीज में
    • हाई ब्लड प्रेशर में
    • लो ब्लड प्रेशर में
    • आंखों के रोग में
    • चर्म रोग में
    • बालों के रोग में
    • हृदय रोग में

    दरअसल यह कहना गलत नहीं होगा कि आपको कोई बीमारी है अथवा नहीं है Amway daily आपको हर तरह से फायदा करेगी। यह कोई दवाई नही है यह एक फ़ूड सप्लीमेंट है जो आपके शरीर के रोज़ाना के पोषक तत्वों की पूर्ति करती है।

    यदि आप amway daily tablet इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप इसे ऑनलाइन खरीद सकते हैं, इसके लिए आप हमें अपना मोबाइल नंबर दे, फिर आपको एक लॉगिन id और password Amway के द्वारा भेजा जाएगा जिसकी सहायता से प्रोडक्ट आप खुद अपने address पर मंगवा सकते हैं।



    Amway का कोई भी प्रोडक्ट Amway की वेबसाइट के अलावा और कहीं से भी न खरीदें क्यों कि अमेज़न और flipkart जैसी companies पर duplicate प्रोडक्ट मिलेगा या फिर उसकी date को चेंज करके आपके पास भेज जा रहा है क्यों कि ये लोग आपको इतने सस्ते में प्रोडक्ट दे रहे हैं जितने में एमवे कभी नहीं दे पाएगा।

    तो आज आपने Amway daily tablet ki information hindi में जानी। एमवे join करने के लिए हमसे संपर्क करें amwayhindi@gmail.com या आप हमें +91-8448813864 पर whatsApp भी कर सकते हैं।

    Friday, December 15, 2017

    आपके खर्चे हो जायेंगे आपकी इनकम | Make money with Amway

    सुनकर बड़ा अजीब लग रहा होगा कि खर्चे आखिर इनकम कैसे हो सकते हैं परंतु ये सच है। मैं यह तो नहीं जानता कि आप कौन से प्रोडक्ट यूज़ करते हैं लेकिन इतना ज़रूर जानता हूँ कि जब आप किसी अन्य कंपनी का प्रोडक्ट लेते हैं तो वो आपको रिटर्न में कुछ भी नहीं देती है।

    make money with amway in hindi


    मान लीजिए आप Dove soap का इस्तेमाल करते हैं, Dove soap का नाम इस लिये ले रहा हूँ क्योंकि इंडिया की जनता dove को सबसे अच्छा साबुन मानते हैं। खैर इसमें आपकी कोई गलती नहीं है, Advertisement से किसी का भी नज़रिया बदल जाता है। चलिये हम अभी अपनी बात करते हैं। तो अगर Dove soap price की बात करें तो 162 में 100 ग्राम के 3 soap मिलते हैं, जवकि अगर Amway के Persona soap price की बात करें तो 153 में 100 ग्राम के 3 soap आते हैं।

    प्राइस से compare करने पर भी जीत Amway soap की ही हुई। लेकिन कहानी यहां खत्म नहीं होती है, बल्कि यहीं से मेरा नज़रिया बदलता है।

    अब आप हमें बताएं, आपने Dove soap खरीदा और उसे नहा के खर्च कर दिया, कंपनी को पता भी नहीं चला कि किसने मेरा प्रोडक्ट खरीदा। चलो इस बात को भी छोड़ो, अब ये बताओ साबुन इस्तेमाल करने के बाद कंपनी ने आपको कुछ दिया, नहीं ना। शायद आप ये सोच रहे होंगे कि अच्छी स्किन मिली। तो मैं आपको बता दूं कि Amway persona Dove soap से कहीं बेहतर है, इसका लाइव टेस्ट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

    Amway Persona का फाइनल प्राइस:


    जैसा कि आपने ऊपर देखा कि किस तरह से Dove Persona Soap से भी मंहगा है। यदि आप Amway के ABO हैं तो आपको यही 153 के 3 साबुन आपको 148 में मिल जाएंगे, फिर 7% का कैशबैक आपके बैंक के खाते में भेज जाता है, यानी कि 153 की performance value(PV) का 7%. 1.53*7*80/100 = 8.5 रुपये। इसका मतलब अब आपको 153 वाला साबुन 139.5 का ही पड़ा।

    अब यदि आप 6% लेवल पर हैं तो फिर अलग से 6% के पैसे और साथ में differential commission भी दिया जाता है। अगर आपकी performance ज्यादा है तो आपको इससे भी ज्यादा कैशबैक Amway द्धारा आपके खाते में भेजा जाता है। इस तरह से कैलकुलेट किया जाए तो आपको 153 वाले साबुन 130 से भी कम में मिल जाएंगे।
    इसे और अधिक अच्छे से समझने के लिऐ आप हमारे आर्टिकल Amway Business plan In Hindi को अच्छे से पढ़े।

    क्यों करें एमवे जॉइन:


    एमवे कैसे जॉइन करें इसकी जानकारी आपको पहले ही दे दी गयी है। आप अपने घर को चलाने के लिए महीने में कुछ न कुछ सामान ज़रूर खरीदतीं होंगी। वही सामान आप एमवे से भी ले सकतीं है जैसे साबुन, तेल, कपड़े धोने का लिक्विड, पोंछा लगाने का लिक्विड,शैम्पू, फेसवाश, बच्चों के लिए दूध में मिलाने का पाउडर, टूथपेस्ट, ब्रश, और भी बहुत से सामान।

    इसके साथ ही आप अपने नीचे दूसरे सदस्यों को भी जोड़े। जब आपके नीचे के सदस्य खरीदारी करेंगे तो आपको इसका भी अलग से कमीशन मिलता है, जितने ज्यादा सदस्य आपके नीचे होंगे उतना ही अधिक कमाने का मौका आपको दिया जाएगा।

    सबसे गजब बात तो ये है कि कुछ समय के बाद आप इस लेवल पर पहुंच जाते हैं कि आपको अपने घर के समान लगभग फ्री ही मिल जाते हैं।

    इस तरह आप एमवे के बेहतरीन प्रोडक्ट यूज़ करके कमा सकते हैं साथ ही अच्छे लेवल पर पहुंचने पर आपको दीवाली बोनस दिया जाता है। दीवाली बोनस के साथ साथ आपको विदेश में घुमाया जाता है वो भी बिल्कुल फ्री।
    अगर आपने अपने घर के सामान को एमवे से बदल दिया तो आप पैसे कमाना तो शुरू करेगी ही साथ ही आपको दुनिया के बेहतरीन प्रोडक्ट मिलेंगे।

    तो मैं समझता हूँ कि आपको मेरी बात समझ आयी होगी, और आपने एमवे जॉइन करने का मन भी बना लिया होगा। Amwayhindi आपकी इसमें पूरी मदद करेगा, जिससे आप कमा सके।

    हमसे जुड़ने के लिये आप हमें amwayhindi@gmail.com पर email भी कर सकते हैं। अगर आपको ईमेल करने में कोई परेशानी आती है तो आप +91-8448813864 पर कॉल कर सकते हैं।